भागलपुर: बाबूपुर घाट पर जहाज परिचालन को लेकर तैयारियां तेज
भागलपुर, अक्टूबर 4 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद होने के बाद जलमार्ग परिचालन को विस्तार देने के लिए जल्द ही सबौर के बाबूपुर घाट से मालवाहक जहाजों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इसको लेकर घाट पर की जा रही तैयारियां अंतिम चरण में है। वहीं बाबूपुर घाट के लिए फिलहाल दो बड़े मालवाहक जहाज को चलाने की योजना बनाई जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बाबूपुर घाट से केवल टोटो-टेंपो, कार-जीप सहित ट्रैक्टर, ट्रक और बस जैसे वाहनों को जहाज पर लादकर उसपार ले जाया जाएगा। जहाज संचालकों के मुताबिक वाहनों को उसपार ले जाने से पहले नवगछिया की तरफ रास्ते को लेकर हुई अव्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.