भागलपुर, मई 16 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद परिचालन पूरी तरह से बंद है, वर्तमान में नवगछिया जाने के लिए लोगों के पास इकलौता कम खर्चीला और समय बचाने वाला विकल्प बचा हुआ है। ऐसे में जिला प्रशासन के द्वारा अब चार चक्का और भारी वाहनों को भी गंगा पार कराने के लिए मालवाहक जहाजों को बुला लिया गया है। जिसके बाद अब जिला प्रशासन की ओर से बरारी सहित सबौर के बाबुपुर घाट पर भी एक नया घाट बनाया जा रहा है, जहां गाड़ियों को ले जाया जा सके और जहाज पर चढ़ाया जा सके। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...