भागलपुर, फरवरी 28 -- भागलपुर। नगर निगम की ओर से शनिवार को आयोजित सशक्त स्थाई समिति की बैठक के दौरान बजट प्रस्तुत किया जाएगा। सशक्त स्थाई समिति की बैठक में बजट पर चर्चा और इसके पारित होने के बाद आने वाले दो दिनों के भीतर सामान्य बोर्ड की बैठक में बजट को रखा जाएगा। जहां से पारित होने के बाद बजट पर अंतिम मुहर लगेगी। माना जा रहा है कि इस बार बजट को लेकर कई बिंदुओं पर समिति सदस्यों द्वारा आपत्ति जताई जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...