भागलपुर, अप्रैल 28 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे फॉगिंग अभियान का कार्य जारी है। पर अब इसको लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि फॉगिंग अभियान केवल कोरम पूरा करने के लिए चलाया जा रहा है। जबकि धरातल पर फॉगिंग करने वाले कर्मी नजर नहीं आ रहे हैं। जिन वार्डों में फॉगिंग कराया भी जा रहा है तो वह सिर्फ कुछ वार्ड पार्षदों के पसंदीदा इलाकों में ही कराया जा रहा है। इसको लेकर कई लोगों ने नगर आयुक्त और मेयर को पत्र लिखने की बात कही। यह भी पढ़ें- आज इन 12 वार्डों में होगी फॉगिंग यह भी पढ़ें- असर: वार्ड 15 व 35 में विकास योजनाओं का उद्घाटन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...