भागलपुर, मई 5 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट विक्रमशिला सेतु पर परिचालन पूरी तरह ठप होने का सबसे ज्यादा असर छात्र-छात्राओं पर पड़ा हैं। नवगछिया और उसके आसपास के इलाकों के छात्र-छात्राओं की ऐसी बड़ी संख्या है जोकि भागलपुर शहर के विभिन्न संस्थानों और कोचिंग में पढ़ाई करते हैं। और रोजाना भागलपुर और अपने घर के बीच आना जाना करते हैं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से नाव सेवा तो शुरू कर दी गई है पर जलमार्ग के इस सफर को तय करने में करीब दो घंटे का सफर लग रहा है, उसपर भी रात के वक्त परिचालन पर पूरी तरह से रोक हैं। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के बाद बालू, गिट्टी के दामों में इजाफा ऐसे में छात्र-छात्राएं भागलपुर में ही किराए पर कमरा ढूंढने की जुगात में लग गए हैं, इससे उनके अभिभावकों की जेब पर असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- कहलगांव-तीनटंगा...