भागलपुर, मार्च 5 -- पाइपलाइन रिपेयरिंग के बाद सड़क की नहीं हुई मरम्मत भागलपुर। महात्मा गांधी पथ स्थित सीएस कंपाउंड के सामने एक सप्ताह पूर्व पाइपलाइन फटने की वजह से सड़कों की खुदाई की गई थी। करीब चार दिनों में पाइपलाइन की रिपेयरिंग किए जाने के बाद अब तक सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। जिसकी वजह से उक्त स्थल पर आने जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। होली का पर्व खत्म होने के बाद जब गुरुवार को लोग अपने काम के लिए अपने घरों से निकले तो उसी स्थल पर जाम में फंस गए। बता दें कि पाइपलाइन बनाने के लिए की गई खुदाई के बाद निकले मलबे को सड़क पर ही छोड़ दिया गया है और उक्त स्थल पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, जिसकी वजह से वहां सड़क संकरी हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...