भागलपुर, मार्च 29 -- भागलपुर। वार्ड संख्या 20 स्थित खरमनचक इलाके में रविवार को एक निजी भूमि पर अंडरग्राउंड बेसमेंट की खुदाई के दौरान हथिया नाले की दीवार टूट गई। इसकी वजह से नाला का सारा पानी अंडरग्राउंड के लिए किए गए गड्ढे में भर गया। जिसकी वजह से वहां कार्य कर रहे मजदूरों को आनन फानन में वहां से निकलना पड़ा। स्थानीय पार्षद ने इसकी शिकायत नगर निगम के वरीय पदाधिकारियों से की। बता दें कि नगर आयुक्त ने पूर्व में ही इसको लेकर नगर निगम की संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने पर मरम्मति के साथ जुर्माना वसूलने की व्यवस्था बनाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.