भागलपुर, मार्च 30 -- भागलपुर। नगर निगम की ओर से मानसून से पूर्व नालों की सफाई को लेकर रोस्टर जारी किया गया है। उक्त रोस्टर पर नगर निगग के पार्षदों ने नाराजगी जाहिर की है और रोस्टर को महज खानापूर्ति बताया। पार्षद संजय सिन्हा सहित अन्य पार्षदों ने बताया कि 12 दिनों में शहर के सभी 51 वार्डों में नालों की सफाई कर पाना संभव नहीं है। नगर निगम केवल इस रोस्टर के जरिए शहरवासियों का आईवाश करना चाह रहा है। उन्होंने सोमवार को ही नगर आयुक्त से मिल कर इस विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा करने की बात कही। पार्षदों ने कहा कि अगर निगम के द्वारा पार्षदों के समन्वय स्थापित कर नया रोस्टर नहीं बनाया गया तो वे लोग बड़ा आंदोलन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.