भागलपुर: नाला उड़ाही की जांच करेगी निगम की टीम
भागलपुर, जून 8 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट : मानसून को लेकर नगर निगम की ओर से पिछले माह में शहर में वृहद नाला उड़ाही अभियान चलाया था। जिसके लिए अलग से गैंग लेबर रखकर शहर के वार्डों का क्लस्टर बनाकर रोस्टर के अनुसार वहां नाला उड़ाही कराई गई थी। पर बीते दिनों शहर में हुई तेज बारिश ने नगर निगम के इस नाला उड़ाही अभियान के दावों को खोखला साबित कर दिया। अब नगर निगम ने निर्णय लिया है कि जिन इलाकों में नाला उड़ाही कराई गई है वहां निगम की एक विशेष टीम को भेजकर लोगों का फीडबैक लिया जाएगा। मामले में लापरवाही की बात सामने आने के बाद कार्रवाई करने की भी बात की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.