भागलपुर: नशे के खिलाफ एकजुट हुआ मोहल्ला, निकालेगा पैदल मार्च
भागलपुर, मई 9 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट नशा की वजह से भटक रहे युवाओं को रास्ते पर लाने और नशा के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन के साथ अब स्थानीय लोग भी सजग हो गए। कुछ माह पूर्व मौलानाचक मोहल्ले ने इसको लेकर एक कमेटी बनाई थी और लगातार कार्रवाई की थी। और अब वार्ड संख्या 14 के आसानंदपुर के लोग नशा के विरोध में एकजुट हो गए हैं। कई दिनों तक इसको लेकर स्थानीय लोगों ने मोहल्ले से नशा के कारोबारियों को दूर रखने के लिए पहरा दिया और अब इलाके के लोगों ने और लोगों को इसके विरोध में जागरूक होने के लिए पैदल मार्च निकालने का फैसला लिया है। रविवार देर शाम इसको लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग पैदल मार्च कर लोगों को जागरूक करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.