भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट सुजागंज कार्मिक संघ ने नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर भागलपुर नगर निगम की कार्यशैली पर गहरा विरोध जताया है। संघ की ओर बताया गया कि हाल ही में ट्रेड लाइसेंस जांच टीम द्वारा एक लाइब्रेरी में छात्र के साथ कथित मारपीट की गई, जिससे उसका कान का पर्दा फट गया। संघ ने इस घटना को अमानवीय बताते हुए मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और भविष्य के लिए स्पष्ट आचार संहिता निर्धारित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...