भागलपुर: देर रात अई बारिश की वजह से जगह जगह कीचड़-जलजमाव
भागलपुर, मई 14 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट शहर में बुधवार देर रात आई बारिश कई इलाके के लोगों के लिए आफत बनकर आई। देर रात हुई तेज बारिश के बाद कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई तो कई इलाके कीचड़ से सन गए। सबसे खराब स्थिति भोलानाथ और बौंसी अंडरपास के पास रही। इसके अलावा आसानंदपुर और कंपनीबाग इलाकों में चल रहे निर्माण कार्य की वजह से सड़क पर रखी गई खुदाई की मिट्टी की वजह से कीचड़ बन गई और स्थिति नारकीय हो गई। इधर गुरुवार सुबह से ही नगर निगम की टीम ने जिन इलाकों में नाला उड़ाही कर गाद निकाला था, उसके उठाव में लगी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.