भागलपुर: दीपनगर मे पाइप लीकेज से बढ़ी परेशानी
भागलपुर, मई 17 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट बुडको द्वारा बिछाए गए पानी के पाइपलाइन में लीकेज की समस्या महीनों बाद भी खत्म नहीं हुई है। कुछ माह पूर्व ही दीपनगर स्थित आर्य समाज मंदिर के समीप बुडको ने महीनों तक सड़क की खुदाई कर वहां लीकेज ठीक करने का कार्य किया। लीकेज की समस्या ठीक हो जाने के बाद बुडको ने खुदाई स्थल की ढलाई कर उसे भर दिया था। पर बीते एक सप्ताह से एक बार फिर से उक्त जगहों पर पाइपलाइन से पानी का रिसाव शुरू हो गया है। जिसकी वजह से जहां एक तरफ की गई नई ढलाई पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई तो दूसरी तरफ आने जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.