भागलपुर, मार्च 22 -- भागलपुर। शहर के दक्षिणी भाग स्थित मिरजानहाट में बारिश से ठीक पहले हुई नाला उड़ाही की वजह से पूरे इलाके की स्थिति दयनीय बनी हुई है। शीतला स्थान चौक से लेकर मिरजानहाट हटिया रोड तक सड़क पर चारों तरफ नाले से निकला गाद फैला हुआ है, इधर हटिया से लेकर सिकंदरपुर तक की सड़क पर भी नाला का गाद बिखरा हुआ है। स्वास्थ्य शाखा ने रविवार को उक्त इलाके में विशेष व्यवस्था कराने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...