भागलपुर: तीन सदस्यी टीम कर रही निर्माण योजनाओं की समीक्षा
भागलपुर, जून 7 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट पिछले छह माह में नगर निगम की ओर से जिन विकास योजनाओं का निर्माण कराया गया है उनकी समीक्षा शुरू कर दी गई है। विगत दो दिनों से नगर निगम की तीन सदस्यी टीम योजना शाखा के द्वारा टेंडर निकाल जिन विकास योजनाओं का निर्माण कराया है उनकी समीक्षा कर रही है। साथ ही निर्माण स्थल पर जाकर उनकी गुणवत्ता की जांच कर रही है। अभी तक की गई समीक्षा में लालबाग कॉलोनी रोड में हाल ही कराए गए सड़क निर्माण की गुणवत्ता में गड़बड़ी की बात सामने आई है। जिस पर नगर आयुक्त ने संवेदक के भुगतान को होल्ड करने का निर्देश दिया है, साथ ही संवेदक को सड़क को फिर से बनाने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- घटिया सड़क बनाने में रोका भुगतान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.