भागलपुर: तिलकामांझी विश्वविद्यालय में पानी ही पानी, छात्र-टीचर के लिए चल रहा नाव; गंगा का कहर
भागलपुर, सितम्बर 7 -- बिहार की उफनाती नदियों ने लोगों को भारी मुश्किलों में डाल दिया है। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। यही वजह है कि बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है। बाढ़ ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है। प्रशासनिक भवन और परीक्षा भवन के निचले तल की शाखाओं में भी पानी भर गया है। इस कारण कामकाज ठप है। रविवार को भी कुछ शाखाएं पेडिंग कार्य के लिए खुली रहती थीं, लेकिन इस बार बाढ़ के कारण कोई भी कर्मी नहीं पहुंचे। सोमवार को भी निचले तल का कामकाज ठप रहेगा। प्रशासनिक भवन और परीक्षा भवन के निचले तल पर जितनी शाखाएं हैं, वहां के जरूरी दस्तावेजों और फाइलों को सुरक्षित कर लिया गया है। कर्मियों ने बताया कि हर बार जितना पानी परिसर में होता है, उससे अधिक उंचाई पर दस्तोवजों को रखा गया है। बाढ़ के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.