भागलपुर, अप्रैल 12 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट भागलपुर नगर निगम और सुल्तानगंज नगर परिषद में सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव आगामी 17 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने रविवार को भागलपुर जिला के छह अन्य नगर निकाय में सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव की तिथि की भी घोषणा कर दी गई है। जिला समाहरणालय के जिला निर्वाचन शाखा की ओर से जारी आदेश के अनुसार नवगछिया नगर परिषद, कहलगांव नगर पंचायत, पीरपैंती नगर पंचायत, सबौर नगर पंचायत, हबीबपुर नगर पंचायत और अकबरनगर नगर पंचायत में आगामी 18 अप्रैल को आयोजित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.