भागलपुर, मार्च 30 -- भागलपुर। वार्ड संख्या 20 स्थित खरमनचक में रविवार को एक निजी भूमि पर बेसमेंट बनाने के लिए चल रही खुदाई के दौरान कच्चे नाले की दीवार ढह गई थी। जिसकी वजह से खोदे गए गड्ढे में नाले का पानी भर गया था। मामले में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने स्थल का निरीक्षण कर नाला निर्माण के लिए योजना बनाने की बात कही। उन्होंने बताया कि सोमवार को वह नगर निगम के अभियंताओं और योजना शाखा के पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच कर हो रही परेशानी का जायजा लेंगी। इधर बेसमेंट बनवाने वाले ठेकेदार द्वारा गड्ढे से निकाले जा रहे नाले के पानी को सड़क पर ही बहाया जा रहा है, जिसकी वजह से इलाके की सड़क पर नाले का पानी पसर गया है और राहगीरों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.