भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर। शहर में चल रहे नाला उड़ाही का कार्य की वजह से सड़कों पर नाले की गाद निकाल कर रखी जा रही है। जिसकी वजह से लोगों को पैदल चलने तक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर सबसे खराब परिस्थिति शहर के दक्षिणी क्षेत्र में है। जहां बीते दिनों हुई बारिश ने गाद को पूरे सड़क पर फैला दिया था। वहीं नगर निगम की ओर से सोमवार को सड़क की साफ-सफाई कराने की बात कही गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...