भागलपुर, अप्रैल 8 -- आज साइन होगा एलपीजी शवदाह गृह का एमओयू भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट।कोयम्बटूर की इशा फाउंडेशन एनजीओ के द्वारा भागलपुर में एलपीजी आधारित शवदाह गृह बनाने की योजना को विभाग की स्वीकृति दी गई थी। इसको लेकर नगर निगम की ओर से भागलपुर स्थित मूतनाथ मंदिर के पास पुराने श्मशान घाट की भूमि चिन्हित की गई है। बुधवार को एनजीओ के अधिकारी भागलपुर पहुंचे हैं, जहां नगर निगम के साथ एलपीजी आधारित शवदाह गृह बनाने को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किया जाएगा। बता दें कि विभाग के निर्देश के अनुसार विभाग ने एनजीओ को एक रुपये की लीज पर भूमि मुहैया कराने को लेकर प्रस्ताव पारित किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...