भागलपुर, मार्च 13 -- भागलपुर। शहर के छह केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा की काॅपियों के मूल्यांकन की आज अंतिम तिथि है। दो मार्च से शुरू हुए मूल्यांकन को लेकर सभी केंद्र को करीब ढाई लाख कॉपी जांच के लिए दिए गए थे। जांच कार्य में करीब दो हजार शिक्षक को लगाया गया है। शुक्रवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट पर अंकों को अपलोड करने का काम किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...