भागलपुर, जून 2 -- भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के मुख्य अभियंता द्वारा भागलपुर के 33/11 केवी पीएसएस अलीगंज में सीआरबी का विस्तार कार्य किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से ई-टेंडर आमंत्रित किया गया है। इस कार्य की कुल अनुमानित लागत 24 लाख 27 सौ रुपये निर्धारित की गई है, जिसे 4 महीने के भीतर पूरा करना होगा। बीओक्यू की बिक्री 15 जून से शुरू होगी। प्री-बिड मीटिंग 16 जून को होगी और ऑनलाइन टेंडर स्वीकार करने की अंतिम तिथि 19 जून तक है। उसी दिन तकनीकी बोली खोली जाएगी। आवेदन के लिए बयाना राशि 48 हजार 54 रुपये तय की गई है। यह भी पढ़ें- नगर निगम ने 25 वाटर टैंकरों की खरीद के लिए निकाला टेंडर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...