भागलपुर, मार्च 7 -- भागलपुर। अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ी खपत के बीच राज्य के कई जिलों में अफवाहों ने तूल पकड़ लिया है। भागलपुर शहर में उस वक्त अफवाहों ने तूल पकड़ लिया जब जीरोमाइल स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार सुबह के बाद पेट्रोल खत्म हो गया। इसको लेकर लोगों में आपाधापी की स्थिति बन गई। और कचहरी चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों का तांता लग गया। कई लोग बैरल और बोतल भी लेकर पंप पर पहुंचे थे। इधर आईओसीएल के भागलपुर सेल्स हेड विदित प्रताप सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से तेल सप्लाई में कमी नहीं की गई है। उन्होंने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.