भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। अब बिहार में बछिया को वैज्ञानिक पद्धति से विकसित कर कम उम्र में मां बनाया जाएगा। गाय आमतौर पर 24-36 महीने की उम्र में पहली बार मां बनती है। लेकिन अच्छी नस्ल और पोषण मिलने पर बछिया 15 महीने की उम्र में गर्भधारण कर सकती है। इससे वह 24 महीने की उम्र में पहले बछड़े को जन्म देती है। बछिया जब गर्भाधान करेगी तो वह भी स्वस्थ बाछी को जन्म देगी और पशुपालकों को पर्याप्त दूध मिल सकेगा। राज्य में डेयरी फार्मिंग को संगठित और वैज्ञानिक स्वरूप देने की दिशा के लिए इस योजना के तहत सभी प्रमंडलीय मुख्यालयों में हीफर स्टेशन और कृत्रिम गर्भाधान (एआई) सेंटर खोलने की मंजूरी दी गई है। डेयरी, मत्स्य और पशु विभाग की ओर से पशु निदेशालय ने सभी प्रमंडलीय जिला के समाहर्ताओं को 20 से 30 एकड़ नि:शुल्क जमीन उपलब्ध कराने को कह...