मेरठ, फरवरी 26 -- यूपी के मेरठ में पत्नी के प्रेमी की ऐलानिया हत्या के बाद दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक हत्या का लाइव वीडियो है। दूसरा हत्यारे के कबूलनामे के साथ धमकी वाला वीडियो है। हत्यारे प्रदीप ने सुनील की हत्या के बाद अपना ही वीडियो बनाकर जुर्म कबूल किया। इसके साथ पत्नी की हत्या का भी ऐलान किया और धमकी दी कि जो भी महिला घर छोड़कर जाएगी, उसका यही अंजाम करूंगा। प्रदीप ने वीडियो में साफ कहा कि उसे हथियार उठाने के लिए हस्तिनापुर पुलिस ने मजबूर किया था। हत्या के लाइव वीडियो में प्रदीप मुंह पर सफेद कपड़ा बांधे हुए तमंचे के साथ आते हुए दिखाई दे रहा है। सुनील ने जैसे ही अपनी बाइक स्टार्ट की, प्रदीप ने पीछे कमर में पहली गोली मार दी। इसके बाद सुनील जमीन पर जा गिरा। प्रदीप ने दोबारा तमंचा लोड कर दूसरी गोली सुनील के सिर में और तीसरी गोली कनपटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.