बाराबंकी, सितम्बर 8 -- बाराबंकी, संवाददाता। मथुरा जिले से हत्या में आरोपित जिन दो किशोरियों को बाराबंकी सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया था, उन्होंने 31 अगस्त को यहां से भागने का प्रयास किया। भवन के छत की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे गेट का ताला खोल लिया था, लेकिन छत पर चारों ओर जाल का कवर्ड और 30 फीट की ऊंचाई को भेद नहीं पाई। भागने का प्रयास करने वाली दोनों किशोरियों को मथुरा जोन के नोयडा स्थित सम्प्रेक्षण गृह भेजने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी ने निदेशालय पत्र भेजा है।

ताला खोलने का प्रयास चाबी चुराकर खोल लिया था ताला: आवास विकास कॉलोनी स्थित सम्प्रेक्षण गृह की प्रभारी अधीक्षका मधु तिवारी ने बताया कि मथुरा से 23 अगस्त को दो किशोरियों को हत्या के मामले में किशोर न्याय बोर्ड द्वारा यहां भेजा गया था। जबकि मथुरा जोन का सम्प्रेक्षण गृह नोयडा में है। ...