नई दिल्ली, जून 24 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मंगलवार को विधानसभा में गरजे हैं। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उन्होंने घुसपैठियों के मुद्दे पर पिछली सरकार को तीखा हमला बोला। इस दौरान शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि सत्ता में आने के बाद से उनकी सरकार ने हजारों अवैध प्रवासियों की पहचान की है और उन्हें वापस भेजना शुरू कर दिया है। CM शुभेंदु ने घुसपैठियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कई लोग भाजपा सरकार के डर से पहले ही बांग्लादेश भाग चुके हैं और बाकियों को भी भागना है तो वे जा सकते हैं। CM शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि अब तक 10,000 अवैध प्रवासियों की पहचान करके उन्हें सीमा के पार भेजा जा चुका है। वहीं 1,800 अन्य लोग 12 केंद्रों में वापस भेजे जाने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध रूप से रह रह...