एटा, मार्च 9 -- नगर के श्री बांके बिहारी गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। होली मिलन समारोह में अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव अतिथि के रूप में मौजूद रहे। होली मिलन समारोह में भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि आज के लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में त्योहारों को भूलते जा रहे हैं। इस प्रकार के सामूहिक रूप से आयोजित होने वाले कार्यक्रम कुछ समय के लिये ही सही सभी लोगों को एक साथ बैठने, सुख-दुःख बांटने का समय उपलब्ध करा ही देते हैं। फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने कहा कि होली एक ऐसा त्यौहार है। हम सब को एक होने का संदेश देता है। वर्ष भर के सारे गिले शिकवे दूर करने का मौका देता है। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने सभी ग्रामवासी, क्षेत्रवासियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.