हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 14 -- बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी मोहिबुल्लाह अंसारी ने अपराधियों और माफिया को खुली चेतावनी दी है। मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी का पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने बुधवार को कहा कि कोई भी व्यक्ति अपराध करके भाग नहीं सकता। अगर भाग गया तो उसे पाताल से भी ढूंढकर निकाल लाएंगे। उन्होंने कहा कि शराब, जमीन और बालू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नए सिटी एसपी की इस चेतावनी से क्षेत्र के अपराधी और माफिया वर्ग में खौफ का माहौल पैदा हो गया है। मुजफ्फरपुर स्थित अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि डीजीपी के निर्देशानुसार अब अपराध और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। मुजफ्फरपुर को भय और अपराध मुक्त बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी। शहर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.