भाखड़ा-कठघरिया और गौलापार-चोरगलिया मार्ग होंगे फोरलेन
हल्द्वानी, मई 26 -- हल्द्वानी। शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में तेजी से बढ़ती आबादी और वाहनों के दबाव को देखते हुए लोनिवि ने भाखड़ा से कठघरिया और गौलापार से चोरगलिया तक सड़क चौड़ीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। दोनों मार्गों को चरणबद्ध तरीके से फोरलेन बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने भाखड़ा से लामाचौड़ होते हुए कठघरिया तक करीब नौ किमी सड़क को टू लेन से फोरलेन करने की योजना तैयार करनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही गौलापार के खेड़ा चौराहे से चोरगलिया तक सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है。
ट्रैफिक सर्वे विभाग ने 17 से 24 मई तक लामाचौड़ चौराहा, नया गांव तिराहा और खेड़ा चौराहे पर दिन-रात ट्रैफिक सेंसेक्स सर्वे कराया। अब सर्वे रिपोर्ट को कंपाइल किया जा रहा है, जिसके आधार पर अगले 30 वर्षों के ट्रैफिक दबाव को ध्यान में रखकर विस्तृत योजना तैयार होगी।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.