रामपुर, अगस्त 31 -- नगर में स्थित भाखड़ा डैम के अंदर बनी सुरंग को पाटने के लिए पांचवें दिन भी बल्लियों की दीवार बनाने का काम जारी रहा। पानी के बहाव को नियंत्रित करने के बाद ही सुरंग वाली जगह पता चल सकेगा और मरम्मत की जाएगी। रविवार को नहर विभाग द्वारा डैम के पानी के खजाने (अप स्ट्रीम) में उतारे गए मजदूरों ने लकड़ी की लंबी-लंबी बल्लियां गाड़कर और उनके बीच मिट्टी व रेते के कट्टे तथा झाड़ियां फंसाकर दीवार (बल्ली पाइलिंग) बनाने का काम किया। एसडीओ नंदलाल आर्य ने बताया कि बल्ली पाइलिंग कराकर पानी के बहाव को डैम के उत्तरी कोने की ओर मोड़ा जा रहा है। यह भी पढ़ें- सुरंग में फंसे कर्मियों को बचाने के लिए पाइप के जरिये ऑक्सीजन पहुंचाया इससे सुरंग वाली जगह पर पानी का बहाव रूक जाएगा और सुरंग के निश्चित स्थान पता चल सकेगा। इसके बाद सुरंग को बंद करने का ...