शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- कई समस्याओं को लेकर भारतीय कृषक दल का 15वें दिन सोमवार को भी धरना जारी रहा। अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए किसान नेताओं ने हंगामा काटा। दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव ने कहा कि आज भ्रष्ट अधिकारियों और भ्रष्ट नेताओं का बड़ा गठबंधन देश को लूट रहा है। जनहित की समस्याओं का जब तक समाधान नहीं होगा तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इस दौरान पुष्पराज यादव, बहोरन राठौर, अरविंद राठौर, सुरेश यादव, प्रदीप गंगवार, राजेंद्र यादव, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.