मथुरा, मई 1 -- भारतीय किसान यूनियन सुनील के कार्यकर्ताओं-पदाधिकारीयों ने भीषण गर्मी को देखते हुए जनता की प्यास बुझाने को मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन पर ठंडे पानी की प्याऊ का शुभारंभ किया। प्याऊ का शुभारंभ संजय शर्मा ने मटको में जल भर कर किया। भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए यह प्याऊ लगाने का अभियान चलाया गया है। इन मटकों में प्रतिदिन दिन पांच बार आरओ का पानी भरा जाएगा, जिससे यात्रियों को पीने के पानी की परेशानी ना हो। मथुरा जंक्शन, भूतेश्वर रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहे पर भारतीय किसान यूनियन सुनील द्वारा प्याऊ लगाकर यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मण चौधरी, उत्तर प्रदेश के महासचिव नर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.