भाकियू (सुनील) की जिला कार्यकारिणी भंग
संभल, जुलाई 5 -- भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के जिला अध्यक्ष उमेश यादव ने संगठन हित में एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और गतिशील बनाने के उद्देश्य से जनपद संभल की पूरी जिला टीम को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त (भंग) कर दिया है। जिलाध्यक्ष उमेश यादव द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह निर्णय संगठन की कार्यप्रणाली को और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने के लिए लिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि सभी निवर्तमान पदाधिकारी संगठन की मर्यादा और अनुशासन का पालन करते हुए अपना सहयोग जारी रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी साथी भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के सदस्य बने रहेंगे। संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए जल्द ही नई जिला कार्यकारिणी और नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.