भाकियू (संघर्ष मोर्चा) ने बिजली अफसरों को बनाया बंधक
मेरठ, जून 10 -- भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के पदाधिकारियों ने किसानों से जुड़ी अनेक समस्याओं के समाधान नहीं होने पर बुधवार को मवाना विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता कार्यालय में धरना दिया। पदाधिकारियों ने धरने के दौरान अधिशासी अभियंता व उपखंड अधिकारी मवाना को कई घंटे बंधक बनाकर अपने बीच बिठाया और समस्याओं के समाधान की मांग पर अड़े रहे। कई घंटें बाद अधिशासी अभियंता ने ज्ञापन में दी गई समस्याओं के समाधान के लिए सात दिनों का समय मांगा। इस पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में समाधान नहीं होने पर इस बार अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जायेगा। यह भी पढ़ें- भाकियू भानु ने विद्युत समस्याओं को लेकर धरना दिया भाकियू के जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान के नेतृत्व में किसानों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.