भाकियू (भानु) ने किसानों की समस्याओं पर उठाई आवाज
कन्नौज, जून 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रतिनिधि मंडल की बैठक रविवार को आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, किसानों की समस्याओं तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि 13 से 15 जून तक हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय चिंतन शिविर में कन्नौज जनपद से अधिक से अधिक कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव ने बताया कि बैठक में यह तय किया गया कि जिन विभागों में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, उनके खिलाफ शिकायतें मुख्यमंत्री स्तर तक लगातार पहुंचाई जाएंगी। बहवलपुर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ अराजक एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आम नागरिकों में भय का माहौल बना रहे हैं। यह भी पढ़ें- भाकियू टिकैत गुट की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.