भाकियू (तोमर) की सात अक्टूबर की महापंचायत की तैयारी
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- छपार। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने संगठन का विस्तार करते हुए वकील चौहान की घर वापसी कराई है। उन्हें जनपद शामली का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व में प्रदेश महासचिव रहे वकील चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की निस्वार्थ कार्यशैली और किसान हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पुनः संगठन का दामन थामा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 अक्टूबर को आयोजित होने वाली 'किसान बचाओ, देश बचाओ' महापंचायत में शामली से भारी संख्या में किसान हिस्सा लेंगे। इस दौरान पवन त्यागी, निखिल चौधरी, रजनी शर्मा, हनी बालियान और आशु चौधरी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.