भाकियू (टिकैत) का चार दिन चलेगा किसान कुंभ
हरिद्वार, जून 13 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का किसान कुंभ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लाल कोठी के पास होना है। जिसमें अन्य किसान संगठनों से भी अधिक संख्या भाकियू (टिकैत) की होती है। किसान कुंभ में देश के भिन्न भिन्न प्रदेशों से किसान पहुंचेंगे। उनके रहने, खाने की व्यवस्था के लिए किसान संगठन के साथ-साथ सिक्ख समाज भी लंगर में सहयोग करता है। भाकियू (टिकैत) का किसान कुंभ 15 से 18 जून तक होना है। इसी दौरान सोमवती अमावस्या का बड़ा स्नान भी है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरकी पैड़ी पर स्नान के लिए पहुंचेंगे। वहीं पचास हजार से अधिक संख्या में किसान भी किसान कुंभ में पहुंचेंगे। अधिकतर किसान ट्रेन और बस द्वारा कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। ऐसे में प्रशासन के सामने स्नान में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ साथ किसानों को सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.