भाकियू (अ) का बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन
मुजफ्फर नगर, जून 17 -- खतौली। मंगलवार को भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड स्थित एक बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन किया। आरोप है एक गांव के किसान का क्रेडिट कार्ड पर धोखाधड़ी से रुपये निकाल लिए। बैंक अधिकारी व कर्मचारियों को धरना पर बैठाया गया, जिससे काफी देर तक बैंक का कार्य बाधित रहा। गांव कैलावडा निवासी किसान बलधारी पुत्र लखीराम ने बताया कि उसने कैनरा बैंक की शाखा से क्रेडिट कार्ड बनवाया था, जिसमें से चार लाख तीस हजार का लोन लिया। आरोप है कि बैंक खाते की डिटेल लेने पहुंचा तो वहा पर खाते से दोगुना रुपये निकाल लिए गए थे। आरोप था कि बैंक के अंदर दलालों ने फर्जी तरीके से क्रेडिट कार्ड के लोन की रकम बढ़ाकर रुपये निकाले हैं। जानकारी के बाद महीनों से बैक अधिकारियों के चक्कर काटता रहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को यूनियन के पदध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.