भाकियू (अरा) ने समस्याओं पर बुलंद की आवाज
फतेहपुर, मार्च 25 -- चौडगरा। कस्बा स्थित पावर हाउस में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट ने प्रमुख समस्याओं पर आवाज बुलंद की। तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिहं गौतम ने कहा कि स्मार्ट मीटर जनता पर जबरन भार, अवैध टैंपो अड्डा पर रोक लगाए, हरदौलपुर क्रॉसिंग बनवाए, भाऊपुर में लेखपाल से सीमांकन कराए, मौहार स्थित मंदिर जाने वाला मार्ग चौड़ीकरण, नंदीपुर के प्रमुख मार्ग के कब्जा को मुक्त कराने की मांग रखी। जिस पर अधिकारियो ने आश्वासन दिया है। यहां पर पुत्तन दुबे, शैलेन्द्र सिंह, रज्जन चौहान, संतोष, कल्लू समेत तमाम लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.