बिजनौर, जुलाई 4 -- भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान ने संगठन से निष्कासित किए गए अरुण का निष्कासन रद्द कर दिया एवं पद से हटाये दोनो पदाधिकारियों को भी पद पर बहाल कर दिया है।डेढ़ माह पूर्व भाकियू नहटौर ब्लॉक की समीक्षा के उपरांत जिला सचिव जगत सिंह व जिला उपाध्यक्ष सुजीव चौधरी को पदमुक्त कर दिया था। इनके अलावा अरुण कुमार को निष्कासित कर दिया था। निर्णय को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकताओं द्वारा मामले को हाई कमान के सामने भी उठाया था। जिलाध्यक्ष द्वारा 16 मई के बाद की गई समीक्षा के बाद एक बार पुनः समीक्षा हुई। जिसमें पदाधिकारी दोषमुक्त निकले एवं अरुण कुमार का निष्कासन रद्द करते हुए पुनः संगठन में वापसी की है। यह भी पढ़ें- जहीर फारूकी भाकियू के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त साथ ही सुजीव चौधरी एवं जगत सिंह को भी पूर्व पदों पर बह...