मथुरा, मार्च 12 -- मथुरा। भारतीय किसान यूनियन सुनील ने नगर आयुक्त मथुरा छोड़ो अभियान के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने यहां भूमाफियाओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं नगर निगम की जमीनों से अवैध कब्जे हटवाने की मांग की। राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी का आरोप है कि नगर निगम की जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। सतोहा में गुलमोहर सिटी के पीछे 4200 वर्ग गज जमीन आंदोलन के बाद मुक्त कराई गई थी। यहां पार्क के लिए 6.50 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे, लेकिन दो साल बाद भी निर्माण शुरू नहीं हुआ। असगरपुर सतोहा में पशुओं के पानी पीने की पोखर पर भी कब्जा कर लिया है। उन्होंने डीएम से कब्जे हटाकर दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव लक्ष्मण चौधरी, जिला प्रभारी भगवान दास तोमर, जिला सलाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.