बिजनौर, दिसम्बर 30 -- भाकियू सामाजिक का वन चौकी पर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। दिया। विभाग का कहना है कि 40 पेड़ों का ही परमिट जारी हुआ है। भारतीय किसान यूनियन सामाजिक के पदाधिकारी सोमवार को हल्दौर रोड़ स्थित वन चौकी पर धरने पर बैठ गए। धरना मंगलवार को भी जारी रहा। उन्होंने वन विभाग पर अधिकारियों की मिली भगत से गलत तरीके से पेड़ों को काटने की अनुमति देने का आरोप लगाया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि धरना दे रहे लोगों को अनुमति पत्र दिखा दिया गया है। साथ ही उच्च अधिकारियों से भी उनकी वार्ता कर दी गई है 40 पेड़ों का परमिट जारी हुआ है इससे अधिक एक भी पेड़ नहीं काटा जाएगा। उनके द्वारा जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वेबुनियाद है। यदि एक भी अधिक पेड़ काटा जाता है तो मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.