भाकियू संयुक्त मोर्चा व प्रशासन के बीच हुई वार्ता
अमरोहा, जून 3 -- मंडी धनौरा। क्षेत्र में दूषित पानी की समस्या को लेकर भाकियू संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बीते 166 दिन से चल रहे धरना-प्रदर्शन के संबंध में मंगलवार को स्थानीय तहसील सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम शैलेष कुमार दुबे ने की। प्रदूषण व जल विभाग के अधिकारियों के साथ किसान नेता मौजूद रहे। किसानों ने दूषित पानी से संबंधित समस्याओं को विस्तार से अधिकारियों के सामने रखा। कहा कि लंबे समय से लोग दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। आमजन और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने किसान हित से जुड़ी उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया। आश्वस्त किया कि जल्द समस्या समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अरुण सिद्धू, इकबाल सैफी, रामकृष्ण चौहान, ओमपाल सिंह, गंगाराम सिंह, चरण सिंह, मुकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.