सहारनपुर, जून 11 -- देवबंद। भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) ने पॉवर कारपोरेशन द्वारा देहात क्षेत्रों में की जा रही अंधाधुंध विद्युत कटौती के विरोध में एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। और सरकारी आदेशों के अनुसार विद्युत सप्लाई दिए जाने की मांग की। बुधवार को संगठन के प्रवक्ता अब्बास अली के नेतृत्व में सांपला मार्ग स्थित एक्सईएन कार्यालय पहुंचे किसानों और संगठन से जुड़े लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नावेद अकमल, जावेद, अकील, अखलाक और अहमद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाकियू संघर्ष मोर्चा ने का एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन यह भी पढ़ें- भाकियू (संघर्ष मोर्चा) ने बिजली अफसरों को बनाया बंधक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...