हापुड़, मार्च 23 -- क्षेत्र के गांव लोदीपुर निवासी भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत गुर्जर को पाकिस्तान से फोन पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है। संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसडीएम और सीओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित नितेश शर्मा के नेतृत्व में सैंकडों पदाधिकारी सोमवार की सुबह को एसडीएम श्रीराम सिंह, एंव सीओ स्तुति सिंह के कार्यालय पर पहुंचे। यहां दोनों अधिकारियों को ज्ञापन देकर उल्लेख किया है कि उनके संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत गुर्जर को रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा काल की गई। काल करने वाले का नंबर पाकिस्तान का सामने आया है। आरोपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से अभद्रता करनी शुरू कर दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी से उनके परिवार के लोग द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.