अमरोहा, अगस्त 28 -- अमरोहा में भाकियू संघर्ष अराजनीतिक पदाधिकारी गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। किसान नेता दिग्विजय भाटी व मोहित जाटव प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। संगठन के युवा जिलाध्यक्ष गौरव पवार ने कहा कि मेरठ के तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे व सिविल लाइन इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने जो बर्बरता की है, संगठन उसकी निंदा करता है। मामले में उच्च स्तरीय जांच व कारवाई की मांग की। कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर संगठन धरना प्रदर्शन करेगा। इस दौरान वीरपाल सिंह, होशियार सिंह, राजेंद्र गुर्जर, भूपेंद्र सिंह एडवोकेट, रामपाल सिंह, सोमपाल सिंह, नरदेव सिंह, धर्मेंद्र पंवार, बीना देवी, वीर सिंह, चमन सिंह, महावीर सिंह, इकबाल सिंह, निगम सिंह, सुंदर सिंह, मनु त्यागी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गुर्जर समाज ...