शामली, मार्च 31 -- शामली। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ गाड़ी लेने के दौरान मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सोंता रसूलपुर निवासी भाकियू (टिकैत) के प्रदेश संगठन मंत्री मा. जाहिद ने थाना कोतवाली को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि करीब 10 दिन पहले अपनी गाड़ी एक मिस्त्री साबिर को ठीक कराने के लिए दी थी। मंगलवार को वह अपनी गाड़ी लेने पहुंचा और बिल के बारे में जानकारी मांगी। आरोप है कि बिल ठीक करने की बात कहने पर मिस्त्री साबिर और उसके साथियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित का कहना है कि उसके साथ आए अजय कुमार, नदीम चौहान आदि ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं, मिस्त्री और उसके साथियों ने गाड़ी देने से भी इनकार ...