अमरोहा, मई 1 -- अमरोहा। भाकियू शंकर के संयोजन में शुक्रवार को गांव नांगलिया असदुल्लापुर में किसान जन जागरण कार्यक्रम हुआ। किसानों की समस्याओं को लेकर सात मई को कलक्ट्रेट पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।संगठन के प्रदेश प्रवक्ता चौधरी सत्यवीर सिंह के आवास पर किसानों ने जन जागरण कार्यक्रम में धरना-प्रदर्शन की सफलता के लिए संगठन पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि केसीसी की लिमिट तीन से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किए जाने की घोषणा को दो साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक इसका लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। जिला सहकारी बैंक स्तर पर केसीसी ऋण का नवीनीकरण 3 प्रतिशत ब्याज दर पर किया जाना था, लेकिन किसानों से 7 प्रतिशत ब्याज वसूला जा रहा है। शनिवार को संपूर्ण...