भाकियू शंकर ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
अमरोहा, मई 19 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन शंकर गुट पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मूसाराम थारू को सौंपा। ब्लॉक मुख्यालय पर जमा हुए कार्यकर्ताओं की पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तत्काल कराया जाए। वेव शुगर से 80 करोड़ अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान पर 15 प्रतिशत ब्याज भी दिलाया जाए। केसीसी बनवाने में आ रही अनावश्यक परेशानियों को खत्म कर प्रक्रिया सरल करने की मांग की। वहीं सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाने व भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगाने की भी वकालत की। गंगा किनारे अंतिम संस्कार के बाद अवशेषों से फैलने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाने, आधुनिक विद्युत शवदाह गृह की स्थापना कराए जाने की मांग भी उठाई। यह भी पढ़ें- कालिंजर में जनसमस्याओं पर भाकियू ने दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.